श्रावस्ती।
श्रावस्ती। थाना सिरसिया के निराला नगर के पास बस का अगला पहिया चढ़ जाने से मासूम की मौत हो गई।मामला थाना क्षेत्र सिरसिया का है।जहां भिनगा से सिरसिया के लिए जा रही बस UP70 AT 0668 पर सवार शिवाजोत निवासी कमरुद्दीन पुत्र रोज अली 6 वर्ष बस से नीचे उतरने लगे तभी बस ड्राइबर ने बस को आगे बढ़ा दिया जिससे मासूम के ऊपर बस का अगला पहिया चढ़ गया और उसकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वेदानन्द मिश्रा ने बस के कंडेक्टर को पकड़ कर बस थाने पर लाकर खड़ी कर दी जबकि चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने थाना सिरसिया पर तहरीर देकर बस चालक के ऊपर मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट- प्रदीप गुप्ता
ब्यूरो श्रावस्ती।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती