Breaking News

मोबाइल चोरी के आरोप में पिटाई की विडियो वायरल से क्षेत्र के बिगड़ते महौल को शान्ति प्रिय बनाने के लिए हुई बैठक।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

नगर पंचायत सरायमीर के सम्मानित व्यापारियों ने कस्बा के मोहल्ला सब्जी मण्डी के निजाम कटरा में मोबाइल चोरी के मामले में कुछ युवकों के द्वारा मोबाइल चोरी के आरोप में पिटाई की विडियो वायरल से क्षेत्र के बिगड़ते महौल को शान्ति प्रिय बनाने के लिए हाजी समशाद के अध्यक्षता में एक बैठक कर पिटाई की वायरल  विडियो की कड़ी निंदा की गई। बैठक में विश्वनाथ सेठ ने कहा कि सरायमीर नगर पंचायत में सदियों हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जा रहा है यहां पर किसी तरह का कोई बिगड़ नही था परन्तु एक युवक की पिटाई का विडियो वायरल को लेकर कुछ अराजकतत्व के द्वारा कस्बा का माहौल खराब किया जा रहा है।आप सभी लोग ऐसे अराजकतत्व से सावधान रहें। नगर के हिन्दू मुस्लिम आपस में इतना करीब हैं कि 1992 में जब पूरा हिन्दुस्तान सम्प्रदायिक दंगों में बाह रहा था उस समय यहां पर सभी समुदाय के लोग एक दूसरे की मदद कर रहे थे और माहौल शान्तिपूर्ण बना रहा ।इस अवसर पर मुमताज कुरैशी, अबुल वैश , अरविन्द , निजामुद्दीन , अलाउद्दीन , गोपाल सेठ , रवि सेठ , आशीष सेठ, सतीश चन्द गुप्ता, शक्ति गुप्ता, अभय चन्द साहू, राजनारायण ,मोहम्मद असलम आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

      

और नया पुराने