Breaking News

वर्षो से पोखरे की जमीन पर बनाया मकान प्रशासन ने कराया ध्वस्त।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।


10 लोगो ने बना रखा था मकान जेशीबी से किया गया ध्वस्त ।

गाटा संख्या 173 रकबा 990 हेक्टेयर पर किया था कब्जा ।

सगड़़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेठारी गांव में सरकारी पोखरी को पाट कर गांव के 10 लोगो ने कब्जा कर नाद, खूंटा,दीवाल,मकान सहन आदि कर लगभग 35 वर्षो से कब्जा कर रखा था जिसपर रामधारी पुत्र दिप्पन  ,  जब्बार पुत्र ईशा,गफ्फार पुत्र कादिर,आदि लोगो ने कब्जा कर रखा था जिसे तहसीलदार सगड़ी हीरालाल और पुलिस ने रविवार को जेशीबी लगाकर गिरा दिया।जबकि पूर्व में लेखपाल द्वारा सभी अतिक्रमण कारियो को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दी गयी थी पर लोगो ने अतिक्रमण नही हटाया।
गांव की पोखरी पर गांव के लोगो ने सरकारी पोखरी की जमीन को पाट कर मकान आदि बना लिया था जिससे गांव के नाबदानो का पानी नही बह पा रहा था।और तहसीलदार कोर्ट में 15 सी का मुकदमा चल रहा था जो पिछले महीने मुकदमा खारिज कर दिया गया।योगी सरकार के आने के बाद से सरकारी जमीनों पर से अतिक्रमण पर तेजी से कार्य तेजी से  चल रही  है।वही तहसीलदार हीरालाल ने बताया कि अबतक 253 लोगो पर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटाया जा चुका है जबकि इतने ही लोगो पर कार्यवाही की जानी है और सरकारी जमीनों पर जो भी अतिक्रमण किये गए है उनपर कार्यवाही शक्ति के साथ किये जाने है।इस दौरान तहसीलदार सगड़ी हीरालाल,नायब तहसीलदार मनीष कुमार,कानूनगो हरेंद्र कुमार,लेखपाल धीरेंद्र गौतम पुलिस बल मौजूद रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने