Breaking News

मां का साया उठा: पत्रकार जगन्नाथ पांडेय की माता श्यामा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

📝80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, गांव से लेकर समाज तक उमड़ा दुख—हर आंख नम


आजमगढ़।
एक मां के जाने का दर्द क्या होता है, यह वही समझ सकता है जिसने अपना साया खोया हो। आजमगढ़ जनपद के मोहम्मदपुर गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार जगन्नाथ पांडेय की माता श्यामा देवी का लगभग 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मंगलवार की भोर करीब तीन बजे उनका आकस्मिक निधन हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया।


जैसे ही यह दुखद खबर फैली, गांव से लेकर आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग अपने कामकाज छोड़कर शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचने लगे। हर चेहरे पर उदासी और हर आंख में नमी साफ दिखाई दे रही थी।

पत्रकार जगन्नाथ पांडेय, जो पिछले करीब 25 वर्षों से अपने कार्य के माध्यम से समाज की आवाज बने हुए हैं, आज खुद एक निजी शोक के दौर से गुजर रहे हैं। उनकी माता का जाना सिर्फ एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय नुकसान माना जा रहा है।

शोक व्यक्त करने वालों में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, समाजसेवी और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी ने परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस दौरान भाजपा युवा नेता आशीष सिंह, संतोष सिंह, संदीप, दिनेश कुमार पांडेय, शिक्षक अजीत राय, विनोद यादव, शिक्षक आशीष यादव, समाजसेवी नागेंद्र सिंह पटेल, उपेंद्र कुमार राय, मनोज कुमार राय, श्याम पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि श्यामा देवी का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

आज एक मां चली गई…
लेकिन अपने पीछे छोड़ गईं यादें, संस्कार और एक ऐसी विरासत, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं।

और नया पुराने