Breaking News

रसड़ा में 17 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श


बलिया

रिपोर्ट: वीर सिंह

नि:शुल्क ओपीडी, जांच और दवाइयों की सुविधा, लेजर तकनीक से होगी आंखों की जांच

रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पकवाइनार (रसड़ा-बलिया) द्वारा 17 जुलाई 2026 को एक नि:शुल्क महा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गांधी पार्क, रसड़ा में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मरीजों को नि:शुल्क जांच, परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा प्रदान की जाएगी।
शिविर में विशेष रूप से लेजर विधि द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच की व्यवस्था की गई है। साथ ही न्यूरो, ऑर्थो, जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग, चर्म रोग एवं जनरल सर्जरी से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर आवश्यक सलाह देंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभासपा प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह होंगे। आयोजन समिति के अनुसार शिविर में आने वाले सभी मरीजों को नि:शुल्क ओपीडी, नि:शुल्क जांच तथा नि:शुल्क दवाइयों का लाभ मिलेगा।

शिविर में डॉ. शाहनवाज अहमद (मधुमेह रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिषेक सिंह (ऑर्थो एवं ट्रॉमा विशेषज्ञ), डॉ. आयुष तोष सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुखवेंद्र पाल सिंह (चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ. उमाशंकर वर्मा (न्यूरो विशेषज्ञ) तथा डॉ. अंकित सोनकर (जनरल फिजिशियन) सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए 7054673138 एवं 8172907164 पर संपर्क किया जा सकता है।

और नया पुराने