आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी क्षेत्र के लाटघाट बाजार में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कुर्मी किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद कुमार बघेल का गोरखपुर जाते समय फूल माला से जोरदार स्वागत किया।
लाटघाट बाजार में जलपान करते हुए उपस्थित सरदार सेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष में कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है, धान गेहूं गन्ना आदि फसलों का समर्थन मूल्य किसान को कम दे रही है, बिचौलिया ओने पौने दाम पर बाजार में किसानों का धान गेहूं खरीद रहे हैं जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है ईवीएम मशीन का विरोध होना चाहिए क्योंकि चुनाव में घोटाला करके भाजपा सरकार बना रही है।चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए, बिहार चुनाव तत्काल घोटाले की नजीर है। भाजपा सरकार लोहा कोयले की खदानों जैसे अन्य कंपनियों को प्राइवेट में दे रही है। ब्राह्मणवादी व्यवस्था का विरोध करते बौद्ध धर्म को सपोर्ट करते हैं, इसके बाद गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर गए।
इस अवसर पर अमरजीत पटेल, परमानंद पटेल, श्रीनिवास पटेल, नगीना सिंह पटेल, नारद सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ हरेंद्र नरेंद्र सिंह, अंगद सिंह, राजेश, विद्यासागर सिंह, सूर्यभान सिंह, मनोज सिंह, ओम प्रकाश उर्फ साधु सिंह, सत्य प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


