Breaking News

उपजिलाधिकारी, सीओ ने घाटों का किया निरीक्षण दिए, आवश्यक दिशा निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के नगर पंचायत जीयनपुर स्थित कोईरिया पोखरे पर बुधवार को छठ पूजा की तैयारी का निरीक्षण करने के लिए उप जिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह वह सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी के साथ साफ सफाई बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था का हाल जानने के लिए घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने घाटों पर बैरिकेडिंग करने तथा नगर पंचायत द्वारा सुरक्षा पंडाल लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि छठ पूजा के दौरान शाम और सुबह महिला कांस्टेबल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इस दौरान लाउडस्पीकर से प्रचार कर गहरे पानी में जाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाय, इस अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

और नया पुराने