आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – नील
2.गिरफ्तारी का विवरण- उ0नि0 मय हमराहियान के चौकी लाटघाट से प्रस्थान कर कस्बा लाटघाट मे मामूर था कि जरीये मुखबीर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 323/2020 धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 से सम्बन्धित वाँछित अभि0 राजदेव यादव पुत्र रामहेतु यादव निवासी बसरथापुर थाना दोहरीघाट जिला मऊ उम्र करीब 90 वर्ष मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 आवेश राय पुत्र सर्वेश राय निवासी जोकहरा थाना रौनापार आजमगढ के घर पर मौजूद है। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है कि इस सूचना पर विश्वास करके मै उ0नि0 मय हमराही को मकसद बताते हुए मय मुखबीरखास को साथ लेकर अभि0 आवेश राय उपरोक्त के घर पर पहूँचा तो मुखबीर ने इशारा करके बताया कि साहब जो व्यक्ति दरवाजे पर बैठ कर धूप सेक रहा है। वही व्यक्ति राजदेव उपरोक्त है, इशारा करके हटबढ़ गया कि हम पुलिस वाले एकबारगी मुखबीरखास के बताये ब्यक्ति के पास पहुँचकर नाम पता पूछा गया तो सकपकाकर अपना नाम राजदेव यादव पुत्र रामहेतु यादव निवासी बसरथापुर थाना दोहरीघाट जिला मऊ उम्र करीब 90 वर्ष बताया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बैनामा की कागजात की फोटो मुखबीर खास द्वारा वताये गये व्यक्ति से बैनामा पर लगे फोटो से मिलान कराया जाने पर वही व्यक्ति पाया गया। कि कारण गिरफ्तारी बताकर समय 09.40 बजे बाजाप्ता बकायदा पुलिस हिरासत में लिया गया गिरफ्तारी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देश का पालन किया गया है गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के लडके हरिकरन यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी बसरथापुर थाना दोहरीघाट मऊ को दी गयी ।
3.पूछताछ का विवरण- अभि0 राजदेव यादव पुत्र रामहेतु यादव निवासी बसरथापुर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ बदरियाफ्त पूछने पर बता रहे है कि साहब मेरा लड़का राय साहब के यहाँ रहकर काम करता है मेरे नातिन की शादी पड़ी है उसी मे पैसे की आवश्यकता थी इसलिए मुझसे गलती हो गयी । इस प्रकार अपना बयान अंकित कराया ।
4.पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 323/2020 धारा 419/420/467/468/471 भादवि0
5.आपराधिक इतिहास- नील
6.गिरफ्तार अभियुक्त- 1. राजदेव यादव पुत्र रामहेतु यादव निवासी बसरथापुर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ
7.बरामदगी- निल
8.गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 केशर यादव प्रभारी चौकी लाटघाट थाना जीयनपुर आजमगढ ।
2. हे0का0 सुशील सिंह चौकी लाटघाट थाना जीयनपुर आजमगढ ।
9.गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध मे इनाम घोषित कराने हेतु पूर्व मे रिपोर्ट प्रेषित किया गया है या नही – नहीं
10.गिरफ्तार अभियुक्त किसी गैंग का सदस्य है तो उसका विवरण – निल