आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-दीदारगंज
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वान्छित, ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन मे उ0नि0 अवधेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह हे0का0 अपरवल सिंह ,का0 अनूप कुमार के देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग मुकदमात व एहकामात व रोकथाम जुर्म जरायम व तलाश वांछित / वारन्टी अभियुक्त के मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 161/20 धारा 354A,504,506 भा0द0वि0 व 67 आई टी एक्ट थाना दीदारगंज,आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त सरवन अग्रहरि पुत्र जयप्रकाश उर्फ सत्यनरायण अग्रहरि सा0 तिघरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर जो पुष्पनगर थाना क्षेत्र दीदारगंज,आजमगढ़ आने वाला हैं तथा सुघरपुर तिराहे पर साधन का इंतजार कर रहा हैं,यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है मुखबीर खास की बातो पर विश्वास कर अभियुक्त सरवन अग्रहरि को सुघरपुर तिराहे से पकड़ा गया । चूंकि सरवन अग्रहरि पुत्र जयप्रकाश उर्फ सत्यनरायण अग्रहरि सा0 तिघरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर थाना हाजा के मु0अ0सं0 161/20 धारा 354A,504,506 भा0द0वि0 व 67 आई टी एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़ मे नामजद/वाँछित अभियुक्त है अपराध बोध कराकर कारण बता कर समय 06.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
(1) मु0अ0सं0 161/20 धारा 354A,504,506 भा0द0वि0 व 67 आई टी एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
(1) सरवन अग्रहरि पुत्र जयप्रकाश उर्फ सत्यनरायण अग्रहरि सा0 तिघरा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
(i) उ0नि0 अवधेश कुमार त्रिपाठी थाना दीदारगंज मय हमराह जनपद आजमगढ़ ।