Breaking News

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया और पीस पार्टी गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी राम शिला पटेल का हुआ नामांकन।

अयोध्याधाम।

रिपोर्टर:-सुरेश कुमार मिश्र

अयोध्या,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया पीस पार्टी के फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से रामशिला पटेल ने किया अपना नामांकन,अवध विश्वविद्यालय से नाका होते हुए कसाब बाड़ा जब गुजरते हुए कचहरी तक भारी जन सैलाब जुलूस के बीच में राम सिला पटेल ने अपना नामांकन किया,फैजाबाद की त्रिकोणीय लड़ाई के बीच में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया पीस पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार की लड़ाई भाजपा और कांग्रेस से हैं।

हजारों हजारों की तादात में जनसैलाब नामांकन में शामिल हुआ,प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पीस पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार रामशिला पटेल का नामांकन देखकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई।


अवध विश्वविद्यालय से नाका बाईपास होते हुए कसाब बाड़ा से रिकाबगंज होते हुए जिला अस्पताल से बस स्टैंड तक होते हुए तहसील तिराहे तक भारी भरकम में भीड़ के साथ रामशिला पटेल ने नामांकन किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के शानदार जिला अध्यक्ष ललित यादव ने कहा हमारा प्रत्याशी दलित गरीब मजदूर किसान के बीच रहकर पला हुआ है।


श्री यादव ने कहा कि जो लोग जनता के बीच रहना ही नहीं चाहते हैं,वह व्यक्ति चुनाव नहीं जीत सकते,चुनाव आते ही सभी नेतागण को जनता दिखाई देना शुरू हो जाती है, लेकिन हमारे प्रत्याशी श्रीराम सिला पटेल जी गरीबों में मजदूरों किसानों के बीच हमेशा से रहते हुए चले आए हैं,और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ते हुए चले आए हैं,इसलिए जनता का दर्द शीला जी जान सकते हैं,भारी संख्या में जुलूस को देख कर विपक्षियों के पसीना छूट गए। इस मौके पर पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वह भारी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। भीड़ को देखकर लग रहा है रामशिला जी पटेल की लड़ाई सीधे भाजपा से।

और नया पुराने