अयोध्याधाम।
रिपोर्टर:-सुरेश कुमार मिश्र
प्रशासन ने आर्थिक सहायता दिया
ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा के कारण शॉर्ट सर्किट से लगी आग
पूरा बाजार अयोध्या थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत रामपुर पुवारी माझा मदरहिया मे लगी आग से देखते ही देखते 15 घर जलकर राख हो गए आग शनिवार सायंकाल 7:00 बजे लगी जिन लोगों के आवासीय घर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए उनमें आशादेवी ,राधेश्याम ,सुखदेव ,इंद्रजीत ,फुलवारी ,बिंदु ,हंसराज ,जयकरण जैसराज ,पुन्नवासी, रामकृपाल ,महेश ,सूरज ,राज मन व अनिल के घर थे,राधेश्याम ने बताया कि गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
उन्होंने कहा कि जिन घरों में आग लगी उनमें शरीर पर पहने हुए कपड़े के अलावा कुछ नहीं बचा इस तपती धूप में बच्चों के साथ अग्नि पीड़ितों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
गांव के लेखपाल द्वारा रात में ही नुकसान का आकलन कर प्रशासन को सूचना दे दिया था इसलिए रविवार की सुबह ही तहसीलदार सदर मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जिन 15 लोगों के घर जले थे उन लोगों उन प्रत्येक लोगों को 7900 रुपया का चेक प्रदान किया पास पड़ोस के ग्रामीणों द्वारा जिससे जो भी बन पड़ रहा है अग्नि पीड़ितों की सहायता कर रहा है।