आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
वार्षिक परीक्षा परिणाम में छात्रों ने मारी बाजी, सम्मान समारोह में गूंजा तालियों का शोर
सगड़ी/आजमगढ़। तहसील क्षेत्र के गड़ेरूवा स्थित एआरएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के छात्र रुद्र प्रताप राय ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं प्रांजल और सुधांशु यादव ने 94 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आयुषी तिवारी, सृष्टि यादव, प्रतीति और शुभम ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। शिक्षकों और अभिभावकों ने मेधावी छात्रों को फूल-माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर शिक्षकों में जगदंबा तिवारी, आदित्य राय, विवेक, रंजना यादव सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं अभिभावकों में चंद्रकेश राय, डॉ. चंद्रिका यादव, प्रेमनाथ तिवारी, रवि प्रकाश, प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है।
वहीं डायरेक्टर अभिषेक सिंह (ऊधम) ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं।
अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर मार्गदर्शन और पठन-पाठन के कारण बच्चों की प्रतिभा निखर रही है।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।