बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प, सुक्खू राम भारती सम्मानित
अजमतगढ़/सगड़ी (आजमगढ़): संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में “अंबेडकर सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सभागार अजमतगढ़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिवंश राम (प्रधान, देऊपुर) ने की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सगड़ी बंदना सिंह की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया और सामाजिक न्याय, समानता तथा संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुक्खू राम भारती को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र सिंह (प्रदेश कार्य समिति, उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बंदना सिंह (पूर्व विधायक, सगड़ी) और नागेंद्र पटेल (जिला उपाध्यक्ष) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया।
पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।