Breaking News

तेज रप्तार ने ली छात्र की जान।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

पिकअप से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत।

युवक की मौत से परिवार में छाया मातम।

सगड़़ी  जीयनपुर थाना क्षेत्र के चुनुगपार मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में डिस्कवर  बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई । शिवम सिंह पुत्र अजय शेखर सिंह उम्र 19 साल मेघई ख़ास का निवासी इंटर फाइनल इयर का छात्र था जीयनपुर बाजार में से  कोचिंग पढ़ कर वापस अपने घर मेंघई खास जा रहा था कि तभी अजमतगढ़ की तरफ से मुर्गी फार्म की गाड़ी पिक अप तेज रफ्तार से आई जिससे बाइक सवार युवक की आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीँ पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया  आनन-फानन में युवक को परिवार वालों ने जीयनपुर थाने पर लाए व तहरीर  दी जिसमें जीयनपुर कोतवाल संतलाल यादव  ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।
शिवम अपने दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था उस से छोटी उसकी बहन तनु उम्र 17 साल व सबसे छोटा भाई शुभम उम्र 14 साल का है । उसकी माता सुनीता सिंह व अन्य परिवार वालों का घर पर रो रो कर बुरा हाल था वही पूरे गांव में इस दुर्घटना से मातम पसरा हुआ था सभी लोग दुखी थे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने