मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आजमगढ़।
आजमगढ़ उप जिला मजिस्ट्रेट सगड़ी रावेन्द्र सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि पुरस्कार घोषित अपराधी लक्ष्मण यादव पुत्र रामदरश यादव, ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम उल्टहवा, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ की मृत्यु दिनांक 10 अक्टूबर 2019 को पुलिस-बदमाशों के मध्य मुठभेड़ में हो गयी।
मृत्यु की घटना की मजिस्ट्रीयल जाॅच हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट सगड़ी को जाॅच अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। उक्त प्रकरण में जाॅच उप जिला मजिस्ट्रेट सगड़ी द्वारा की जा रही है।
उप जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि प्रकरण में यदि कोई व्यक्ति साक्ष्य/आपत्ति एवं बयान दर्ज कराना चाहते हैं तो उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में दिनांक 30 अक्टूबर 2019 तक प्रातः 10ः00 बजे से 2ः00 बजे के मध्य कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते है।