Breaking News

भाजपा की गांधी संकल्प पद यात्रा निकली गई ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के आदमपुर, नूरपुर सरायहाजी, प्यारेपुर, चकिया, मुबारकपुर रोडवेज होते हुए मुबारकपुर  कस्बे मे जाकर समाप्त हुई । गांधी संकल्प पदयात्रा निकली गई । जिसमे मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने पद यात्रा का नेतृत्व किया ।
       भाजपा का गांधी संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ गांधी जयन्ती 2अक्टूबर से आरम्भ होकर देश भर मे कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है । इसीक्रम मे सदर लोकसभा के मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा व गांव में संकल्प पद यात्रा का कार्यक्रम आयोजन किया गया । जिसमे नीरज शेखर ने देश को जोडने और विकास की राह पर ले जाने का संकल्प लिया और उन्होंने कहाकि जल संचयन पर लोगों जागरूक किया। आज हमारे देश मे स्वच्छ जल लोगों नही मिल रहा है । लोग अपने दाईत्व का निर्वाह करे और जल बचाये, पालथीन का प्रयोग न करे, यह हर देश के नागरिकों की जिम्मेदारी बनती पालथीन वातावरण को दूषित करता है।हमारा मिशन हैं कि गांधी जी के स्वदेशी की बात को लोगों तक पहुँचाए एवं खादी कपड़ों की उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक करें ।
इस अवसर पर लक्ष्मण मौर्या, स्वतंत्र कुमार सिंह, रिशु सिंह, अजय सिंह, सजीवन, इस्माईल फारूकी,रिंकू सिंह, विभा बरनवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल थे ।
फ़ोटो.
और नया पुराने