Breaking News

सोशल ऑडिट का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

हरदोई।

रिपोर्ट: विशाल बाजपेयी

रम्पुरा(हरदोई)- बुधवार को ब्लॉक भरखनी की ग्राम पंचायत रम्पुरा खमरिया में सोशल आडिट टीम द्वारा वित्तीय वर्ष2018 व 2019 की प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण व मनेरगा के कार्यों की जांच की गई जिसमें ग्रामसभा वासियों की मौजूदगी में जो छोटी मोटी समस्याएं थी उनका त्वरित निस्तारण कराया गया व सर्व सहमति से बैठक का समापन किया गया।
प्राथमिक विद्यालय रम्पुरा खमरिया में नरवीर सिंह को ग्रामवासियों द्वारा सोसल आडिट का ग्रामसभा अध्यक्ष चुना गया।
सोशल आडिट टीम में रामबहादुर सिंह ब्लॉक कोआर्डिनेटर टड़ियावां ,ग्रामप्रधान अनुराधा देवी ,ग्राम सचिव धीरेंद्र कुमार पांडेय,रोजगार सेवक विमलेश कुमार,टी.ए. सुधीर मिश्रा व रामशंकर,नत्थूलाल ,प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
और नया पुराने