आज़मगढ़।
सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 452 जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में लगी। मिली जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा सरायमीर सरायमीर मोहल्ला पठान टोला निवासी आफताब पुत्र असलम ने अपने मोहल्ले के ही मोबिन पुत्र अमीन, जावेद, रईस, आरिफ पुत्रगण मोबिन के ऊपर घर में घुसकर माँ बहन की गाली देते हुए मारने पीटने आरोप लगाते हुए थाना में दी।पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर लेकर उपर्युक्त व्यक्तियों के खिलाफ अपराध संख्या 242/19 धारा 323, 452, 504, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
मोहम्मद यासिर सरायमीर