Breaking News

पूर्व पुलिस उपाधीक्षक का आकस्मिक निधन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 उर्दू प्रेस क्लब ने व्यक्त की संवेदना

आजमगढ़। आजमगढ़ में तैनात रहे पूर्व डीवाईएसपी इकरामुल्लाह का लखनऊ स्थित हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना जैसे ही लोगों को मिली शोक की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि इकरामुल्लाह साहब मूल रूप से गाजीपुर जिले के ग्राम बुजुर्गा के रहने वाले थे, उन्हें उनके पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया गया।
उनके निधन के बाद उर्दू प्रेस क्लब की एक बैठक प्रेस क्लब के अध्यक्ष सैयद काजी अरशद के आवास पहाड़पुर में हुई। अध्यक्ष ने कहा कि यह मेरे सगे संबंधी थे काफी दिनों से आस्वास्थ्य चल रहे थे, लखनऊ में इलाज हो रहा था और वहीं पर उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनका निधन हम सबके लिए एक अपूर्ण क्षति है। उन्होंने कहा कि जनपद आजमगढ़ में तैनाती के दौरान उनकी छवि ईमानदार अफसर में गिनी जाती रही है जिसे आज भी लोग याद करते हैं। यह जहां-जहां भी तैनात रहे अपनी ईमानदारी और कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे यह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति स्नेह से रहते थे। न्याय प्रिय आचरण के पर्याय थे। डीवाईएसपी के पद पर रहते हुए इन्होंने व्यक्तिगत तरीके से और प्रशासनिक नियमों के अनुरूप कार्य करते हुए लोगों की मदद की जिसको आज भी हम सब याद करते हैं। प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सैयद जमील हैदर ने कहा कि यह बहुत ही दुख, की घड़ी है कि वह हमारे बीच में नहीं है आज हम सब उनके आचरण और निष्पक्ष कार्यशैली को याद कर रहे हैं मैं दुआ करता हूं कि शौकाकुल परिवार को इस दुखद समय में सब्र जमीलअता करें, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सैयद असगर मेहंदी ने कहा कि यह बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई नामुमकिन है इनका न्याय आज भी मुझे याद आता है की एक बेसहारा औरत का घर कुछ दबंगों ने जो बहुत बड़े कद्दावर, थे। कब्जा कर लिया था, मामला अतरौलिया थाने का था, इस प्रकरण की जांच उस समय के आईजी ज़ोन, वाराणसी महोदय ने जांच डीवाईएसपी इकरामुल्लाह साहब को दिशा निर्देश के साथ दिए थे, उस प्रकरण में इन्होंने उस गरीब महिला को उसका मकान वापस दिलाकर न्याय स्थापित किया और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की, जिस पर आईजी जोन वाराणसी महोदय ने उनके किए गए कार्य की सराहना की। यह उनकी कार्यशैली और ईमानदारी की प्रकाष्ठा थी। यह उस जमाने का बहुत बड़ा प्रकरण था। प्रेस क्लब के पदाधिकारी में सैयद नजमी, शकील अहमद खान, मोहम्मद इब्राहिम शेख, जीतू मौर्य एडवोकेट, मोहम्मद सलीम एडवोकेट, मोहम्मद इमरान, किशन कुमार, सगीर अहमद, इत्यादि ने मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

और नया पुराने