Breaking News

सर्वोदय पब्लिक स्कूल का शानदार परीक्षाफल, अंजली यादव ने 98.6% अंकों के साथ जनपद में किया टॉप।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह


आजमगढ़। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE), दिल्ली द्वारा आज दिनांक 13 मई 2026 को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर आजमगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत एवं अत्यंत उत्कृष्ट रहा।
विद्यालय की छात्रा अंजली यादव ने मानविकी वर्ग में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गणित वर्ग में फुटी यादव ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महक राय ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान, अंजली सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान, दिव्या तिवारी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान तथा निलय सिंह और पीयूष पाण्डेय ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसके अतिरिक्त सिमरन यादव, शिवांगी राय एवं जागृति त्रिपाठी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि सुधांशु पाण्डेय ने 93.4 प्रतिशत, नवनीत यादव ने 93 प्रतिशत तथा ब्यूटी ने 92.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विषयवार प्रदर्शन में भी शानदार उपलब्धि दर्ज की। दिव्या तिवारी, हानिया खान, खुशी गोंड, सिमरन यादव एवं साक्षी यादव ने चित्रकला विषय में शत-प्रतिशत 100 अंक प्राप्त किए। वहीं पवन्या यशस्वी ने भारतीय संगीत में 100 अंक तथा महक राय ने राजनीति विज्ञान विषय में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों और विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के सामूहिक परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है।
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी यादव ने मंडल स्तर पर 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया था।

और नया पुराने