आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। CBSE बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा-12 सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल (CPS) समूह के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया। CPS जाफरपुर, आजमगढ़ के छात्र हर्षित श्रीवास्तव ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बेदांता मिश्रा ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, साक्षी विश्वकर्मा ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा ज्योत्सना त्रिपाठी ने 94.40 प्रतिशत तथा शिवांगी शुक्ला ने 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेधा सूची में स्थान बनाया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अंशिका सरोज (93.20%), साक्षी यादव एवं कात्यानी सिंह (93.00%), ऋषभ यादव (92.80%), संस्कृति सिंह (92.60%), शुभम यादव (92.40%), प्रियांशु वर्मा, ग्रेसी वर्मा एवं खुुराबू यादव (92.20%), आदित्य यादव, रिया वर्मा एवं प्रतीक राय (90.20%) तथा सृष्टि प्रजापति (90.00%) अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
वहीं CPS मुबारकपुर, आजमगढ़ की छात्रा रायला नाज़ ने 80.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। CPS शिवंजी, महाराष्ट्र का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जहां छात्रा शोख फाएज़ा ने 82.80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स में कुल 114 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 281 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के संस्थापक जनाब अयाज अहमद खाँ, चेयरपर्सन तरन्नुम खॉनम, प्रबंधक जनाब नवाज अहमद खाँ एवं डॉ. आजाद अहमद खाँ ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
CPS जाफरपुर की प्रधानाचार्या सुखवी रेखा सिंह, CPS मुबारकपुर के प्रधानाचार्य नियाजुद्दीन तथा CPS शिवंजी, महाराष्ट्र की प्रधानाचार्या सबीहा नाज़ ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।