आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ पर मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ दीनानाथ साहनी ने बताया जिन विद्यालयों का यू डायस प्लस (सांख्यिकी प्रपत्र) जमा नहीं हुआ है। वे विद्यालय 2 दिन के अंदर यू डायस प्लस प्रपत्र जमा कर दें। अन्यथा दो दिन बाद जिन विद्यालयों का यू डायस प्लस प्रपत्र जमा नहीं होगा उन विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मान्यता भी समाप्त कर दी जाएगी। आगे उन्होंने बताया बार-बार सूचना देने के बाद भी मान्यता प्राप्त और अन्य विद्यालय प्रपत्र जमा नहीं कर रहे हैं।