Breaking News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में हुए त्रुटि को जांच कर करें सत्यापित : उपजिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

सगड़ी। 

सगड़ी तहसील क्षेत्र मैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के पात्र लाभान्वित किसानों के त्रुटियों को जांच कर सत्यापित कर त्वरित रूप से जमा करने के लिए लेखपालों को उपजिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने निर्देशित किया।

सगड़ी तहसील के सभागार में लेखपालों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में जिन पात्र किसानों का आवेदन हुआ था और अभी तक उनके खातों में पैसा नहीं पहुंचा 1035 किसानों की सूची को लेखपालों को देते हुए 24 घंटे के अंदर त्रुटि को दूर कर पुनः वापस जमा करने के लिए निर्देश दिया गया बैठक में मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार अरविंद सिंह, अरविंद श्रीवास्तव के साथ कानूनगो राजस्व कर्मी सभी उपस्थित रहे।

और नया पुराने