मऊ।
रिपोर्ट: विपिन दुबे
मऊ के दो शातिर अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम हुआ घोषित जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा बताया गया कि लालू यादव उर्फ विनोद यादव पुत्र रामवचन निवासी डोडापुर थाना सरायलखंसी मऊ व हरिकेश यादव उर्फ मास्टर पुत्र रामवचन यादव निवासी गवली पलिया थाना रानीपुर मऊ के विरुद्ध थाना सरायलखंसी पर मु0अ0सं0 14/18 धारा 147,148, 149,506,507,302 भादवि व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत है जो दिनांक 24.01.2018 से वांछित चल रहे है तथा 83 सीआरपीसी की कार्यवाही की जा चुकी है तथा काफी प्रयास के बाद भी गिरफ्तार नही हो पा रहे हैं। इनके भय व आतंक के कारण जनता का कोई भी व्यक्ति इसके विरुद्ध किसी प्रकार की कोई सूचना देने का साहस नही कर पाता है जिसकी गिरफ्तारी के लिये पूर्व में घोषित नगद पुरस्कार रुपया 15 हजार से 25 हजार कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अपराधी लालू यादव पर विभिन्न जघन्य धाराओं में कुल 66 अभियोग व अपराधी हरिकेश यादव पर कुल 13 अभियोग पंजीकृत है।