लालगंज (आजमगढ़)। स्थानीय क्षेत्र में मंगलवार को घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अतुल राय के प्रथम आगमन पर भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। युवाओं ने फूल-मालाओं, जयघोष, अंगवस्त्र, तलवार एवं गदा भेंट कर अतुल राय का सम्मान किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि युवा समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता से क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों द्वारा उन्हें गलत मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया गया और आज भी उनके खिलाफ विभिन्न प्रकार के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार उनके आवागमन के दौरान प्रशासनिक स्तर पर भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने युवाओं से सामाजिक एकता, शिक्षा और विकास के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उनके संबोधन पर उपस्थित युवाओं ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर अरुण राय, संजय राय, अंकित चौरसिया (अक्की), राकेश यादव, मोनू तिवारी, उत्कर्ष तिवारी (ईशू), सत्या चौबे, अनंत सिंह बिट्टू, क्षितिज राय, अवनीश मेहरा, पुलक राय, विनीत राय, अमित राय, राजेश राय, गौरव सिंह, अभिषेक राय सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: लालगंज में आयोजित युवा सम्मेलन के दौरान पूर्व सांसद अतुल राय का स्वागत करते युवा कार्यकर्ता।