Breaking News

नवागत एसडीएम नेहा मिश्रा से अधिवक्ताओं की परिचयात्मक बैठक, त्वरित व निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: अंजनी राय

लालगंज (आजमगढ़)। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नेहा मिश्रा और अधिवक्ताओं के बीच परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन तथा पीड़ितों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच के समन्वय पर विशेष बल दिया।

नवागत उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बताया कि इससे पूर्व वह गोंडा जनपद में तैनात थीं तथा पूर्व में जौनपुर जनपद की केराकत तहसील में भी कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बार और बेंच एक ही परिवार के दो महत्वपूर्ण अंग हैं। दोनों का उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जरूरतमंद लोगों को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय मिल सके।

बैठक में अधिवक्ताओं ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार उमेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, विंध्यवासिनी राय, समर बहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, राजेंद्र प्रसाद सिंह, नागेंद्र सिंह, रामसेवक यादव, शीतला राय, प्रसिद्ध नारायण सिंह, विजय प्रकाश पांडेय, सूर्यमणि यादव, इंद्रभानु चौबे, अशोक कुमार अस्थाना, हामिद अली, हरि यादव, सुनीश कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार राय, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, विनय शंकर राय, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, हरि नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

और नया पुराने