Breaking News

संग्रहित सामग्री की जांच में कमी मिलने पर होगी कार्रवाई : एडीएम प्रशासन

आज़मगढ़।

मार्टिनगंज /आजमगढ़ निर्माणाधीन तहसील मुख्यालय एवं आवास का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सामग्री को संग्रहित कर जांच का निर्देश दिया।
मार्टिनगंज में निर्माणाधीन तहसील मुख्यालय का निर्माण एवं आवास का निर्माण विगत 2 वर्षसे चल रहा है, जिसमें आए दिन घटिया सामग्री की प्रयोग की शिकायत बार-बार आ रही थी, जिसको देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी द्वारा लगभग 3:00 बजे निर्माणाधीन तहसील मुख्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण में उन्होंने निर्माण कर रहे ठेकेदार एवं परियोजना अभियंता से पूछताछ की तथा प्रयोग हो रहे  ईट एवं बालू सीमेंट सरिया का निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद उन्होंने निर्माणाधीन   सामग्री को संग्रहित करने का निर्देश दिया इसके बाद अपर जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सुरहन में बन रहे स्टाफ आवाश का भी निरीक्षण किया वहां भी उन्होंने निर्माण सामग्री को संग्रहित कर जांच करने का आदेश दिया उन्होंने कहा कि तहसील मुख्यालय एवं आवास का निर्माण हो रहा है इसकी बार-बार शिकायत आई थी इसकी जांच जिलाधिकारी के निर्देश किया जा रहा है संग्रहित समाग्री की जांच में कमी पाई गई तो निर्माणाधीन इकाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर उप जिलाधिकारी इन्द्रभान तिवारी  तहसीलदार मनीष कुमार अरुण कुमार यादव एवं परियोजना अभियंता जय प्रकाश नारायण सिंह सहित अंय लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट- अंजनी राय
   
www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़
                

और नया पुराने