Breaking News

ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत।

आज़मगढ़।

जीयनपुर।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में गुरुवार को लगभग 3:00 बजे रामप्रवेश 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम मुरत यादव निवासी नेनुआपुर,जमीन हरखोरी अपनी बाइक से जीयनपुर बाजार आए थे। सामान खरीदने के लिए बाजार में जा रहे थे कि दोहरीघाट की तरफ से आ रही अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। लगभग 500 मीटर ट्रक में फंसकर वह घिसटता रहा। लोगों ने उनको एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच ट्रक को किसी ने रोकने के प्रयास नहीं किया और वह भाग गया ।मृतक रामप्रवेश के दो पुत्र प्रवीण 6 वर्ष ,प्रतीक 4 वर्ष, और प्रज्ञा 2 वर्ष की बेटी है। उनकी पत्नी सुशीला देवी का रो रो कर बुरा हाल बुरा हाल था। पुलिस ने शव थाने पर लाकर पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

रिपोर्ट- वीर सिंह

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़। 

और नया पुराने