आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पूर्व विधायक वंदना सिंह, मनीष कुमार मिश्र, अरविंद जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, 21 जुलाई को होगा ब्रह्मभोज
सगड़ी (आजमगढ़)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बोझिया (मालटारी) निवासी पत्रकार राजेंद्र मौर्य के पिता स्वर्गीय दलसिंगार मौर्य के निधन के एक सप्ताह बाद भी उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। 8 जुलाई को उनके निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी, वहीं आज भी सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
स्वर्गीय दलसिंगार मौर्य अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ शुभचिंतकों और परिचितों में भी गहरा दुःख व्याप्त है। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का लगातार आना-जाना बना हुआ है।
इसी क्रम में पूर्व विधायक वंदना सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्र, भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, पूर्व महाप्रधान रामाशीष यादव, राजेश यादव, राजमणि शर्मा, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन प्रजापति, डॉ. हरिकेश मिश्र, जर्रार हुसैन, विमल प्रकाश, प्रो. कैलाश नाथ गुप्ता, प्रो. अखिलेश चंद्र, प्रो. प्रेमचंद यादव, डॉ. दान बहादुर यादव, श्रवण कुमार, अखिलेश यादव, पंकज चौधरी, संतोष यादव, संतोष कुमार, अभिनव राय, संजय कुमार राय, सुरेंद्र कुमार, शिखर राय, बलवीर, संजय राय, शुभम राय, प्रदीप तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, दीनानाथ मिश्र, राजेंद्र यादव, प्रदीप राय, रत्नेश राय, गोपाल राय, राजेश राय, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. टी.पी. श्रीवास्तव, वीर सिंह, एहतेशाम, आनंद प्रकाश तिवारी, विद्यासागर सिंह पटेल, दिनेश यादव, सतीश पटेल, कमल नयन यादव, उमेश यादव, ओमप्रकाश राय, रामअवध यादव, रत्नाकर दुबे, मिथिलेश सिंह, रामा मौर्य, मुन्ना चौरसिया, रेखा यादव, प्रीति सिंह, कालिंदी सिंह, आशा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय दलसिंगार मौर्य का ब्रह्मभोज 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।