आज़मगढ़।
सरायमीर। एण्टी करप्शन गोरखपुर एवं भारत रक्षा दल की टीम ने ऊषा देवी के शिकायत पर अचलपुर क्षेत्र के लेखपाल को घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया।

मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के चक जाफर निवासी ऊषा देवी पत्नी शुभनाथ चौहान ने भारत रक्षा दल आजमगढ़ के द्वारा एण्टी करप्शन गोरखपुर से शिकायत की थी कि राहुल पुत्र श्री राम सिंह ग्राम बड़ा का ठुमरा थाना मुफसिल जिला आरा भोजपुर बिहार जो निजामाबाद क्षेत्र अचलपुर के लेखपाल के पद पर कार्यरत है जब मैं लेखपाल से शौचालय के जमीन पैमाईश करने के लिए कही तो वह नापने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। ऊषा देवी की शिकायत पर एण्टी करप्शन गोरखपुर के प्रभारी जे. पी. पाण्डेय, एंव भारत रक्षा दल आजमगढ़ के नगर अध्यक्ष मनीष कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से महिला के साथ सरायमीर थाना क्षेत्र में पहुंचे ऊषा देवी रणनीति के साथ लेखपाल राहुल से बातचीत करते हुए गरीबी का हवाला देकर एण्टी करप्शन के द्वारा पवडर लगा दी गई नोट तीन हजार रुपए लेखपाल को ग्राम पवई लाडपुर में दी लेखपाल के द्वारा रूपए थामते ही वहां मौजूद एण्टी करप्शन गोरखपुर एवं भारत रक्षा दल आजमगढ़ की टीम ने राहुल लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ कर हाथ को पानी से धोएं जिससे लेखपाल के हाथ रंग गिरने लगा।उसके बाद लेखपाल को थाने लाकर धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस को सौंप।
मोहम्मद यासिर सरायमीर