Breaking News

दलाली की सूचना पर जीआरपी दरोगा पहुंचे आरक्षण कक्ष में मचा हड़कंप।

आज़मगढ़।

सरायमीर. रेलवे स्टेशन सरायमीर पर आरक्षण टिकट बाबू के द्वारा दलालों को टिकट दिया जा रहा है आम जनता को टिकट नहीं मिल रहा है इस शिकायत पर जीआरपी के दरोगा मिर्जा राशिद बैग पूरी टीम के साथ सरायमीर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आरक्षण कक्ष में पहुंचे तो आरक्षण बाबू तुरन्त कम्प्यूटर गड़बड़ कर दिया।

जीआरपी के दरोगा मिर्जा राशिद बैग ने बताया कि जब जनता की शिकायत पर सरायमीर रेलवे स्टेशन पहुंचा तो प्लेटफार्म एक पर कैनटिंग चालक फरार हो गया। वहां एक मोबाइल मिला। उसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए जब आरक्षण कक्ष में पहुंचे तो टिकट बाबू कम्प्यूटर गड़बड़ कर दिया पैसा का मिलान करने लगा तो टिकट बाबू रूम से बाहर जाकर पैसा लाकर पूरा किया। टिकट बाबू टिकट बाबू के पास दो मोबाइल था जिसपर दलालों का विभिन्न तारीख में टिकट बनाने का मैसेज आ रहा था जब टिकट बाबू से मोबाइल का पासवर्ड खोलने के लिए कहा गया तो वह डीसीआई अखिलेश सिंह से पासवर्ड खोलने के लिए पूछ रहे थे कि खोल दूं इससे मालूम हो रहा है कि डीसीआई के मिलीभगत से टिकट बाबू दलालों का टिकट बना रहे हैं। वहीं डीसीआई अखिलेश का कहना है कि जीआरपी का आरक्षण कक्ष में जाने का कोई अधिकार नहीं है। इस पर मिर्जा राशिद बैग ने कहा कि मैं उच्चाधिकारियों को सूचित करके ही अंदर गया हूँ। 

मोहम्मद यासिर सरायमीर 

और नया पुराने