Breaking News

पवई: 190 किलो ग्राम गोमांस, 10 किलो ग्राम नाजायज गाजा के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार, 2 बाइक, 1 स्कार्पियो बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना पवई

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन व कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 28.01.2021 को थाना प्रभारी पवई मय हमराहियान के अपराध एवं अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग मे क्षेत्र मे मामूर मैगना बाजार में मौजूद थे कि प्रभारी निरीक्षक जहानागंज मय हमराहियान के पहुंचे। पुलिस टीम आपस मे अपराध एवं अपराधियो के विषय मे वार्ता कर रही थी कि मुखबिर खास आकर बताया कि ग्राम हाजीपुर कुदर मे हरिजन बस्ती के पास मदरसा स्कूल से थोडी दूरी पर हासिब उर्फ लल्लू पुत्र स्व0 इलियास उर्फ इल्लू के घर मे कुछ लोगो द्वारा घर के अन्दर गोवंश को काट कर बाहर तस्करी करने हेतु छोटे – छोटे टुकडो मे काट कर बोरे मे रख रहे है , इस सूचना पर विश्वास करके प्रभारी उ0नि0 वीरेन्द्र यादव थाना हाजा से द्वितीय मोबाईल को सूचना देकर बुलाया गया। द्वितीय मोबाईल के कर्मचारीयो के उपस्थित आने पर पुलिस टीम मुखबिर खास को साथ लेकर ग्राम हाजीपुर कुदरत हरिजन बस्ती के पास पहुचे कि मुखबिर खास इशारा कर के हट बढ गया। पुलिस टीम मदरसे की आड लेकर देखे तो कुछ लोग घर के अन्दर से भरे बोरो को लाकर स्कार्पियो व दो मोटर साईकिलो पर लाद रहे है पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर घेरने का प्रयास किये। 04 व्यक्ति मौके पर ही पकड़ लिये गये तथा अन्धेरे व कोहरे का लाभ उठाते हुए 06 व्यक्ति मौके से भागने मे सफल रहे। पकडे गये व्यक्तियो का नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः 1. फहीम उर्फ बल्लू पुत्र स्व0 जालीम निवासी हाजीपुर कुदरत थाना पवई जनपद आजमगढ 2. विनोद यादव पुत्र गुलाब निवासी भगवानपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी 3. एकलाख उर्फ बब्बू पुत्र किताबू अहमद निवासी फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 4. मैनुद्दीन पुत्र नगीना निवासी इब्राहिमपुर भलूवरिया थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ बताये तथा मौके से भागे उनके साथियो का नाम पता पूछा गया तो 1.रिजवान पुत्र मुस्तकीम निवासी हाजिपुर कुदरत थाना पवई जनपद आजमगढ 2. हासिब उर्फ लल्लू पुत्र स्व0 इलियास उर्फ इल्लू निवासी हाजीपुर कुदरत थाना पवई जनपद आजमगढ 3. नौशाद पुत्र रिज्जू कसाई निवासी गोधना थाना पवई जनपद आजमगढ 4. मुन्ना कसाई पुत्र अज्ञात निवासी माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ 5. अरमान पुत्र नौसाद निवासी गोधना थाना पवई आजमगढ 6. पुजारी नोना पुत्र अज्ञात निवासी टैनी थाना पवई जनपद आजमगढ बताये तथा पकडे गये व्यक्ति के कब्जे से 190 किलो गोमांस व 05 अदद लोहे का चापड व 05 अदद लोहे का चाकू, 02 अदद सुम्ही, 02 अदद ताराजू व 05 अदद बाट तथा 10 किलो ग्राम नाजायज गाजा, 02 अदद मोटर साईकिल व 01 अदद स्कार्पियो बरामद हुआ। अभियुक्तों को उनके अपराध को बोध कराते हुए समय करीब 05.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 13/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 14/20 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. फहीम उर्फ बल्लू पुत्र स्व0 जालीम निवासी हाजीपुर कुदरत थाना पवई जनपद आजमगढ
2. विनोद यादव पुत्र गुलाब निवासी भगवानपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी 
3. एकलाख उर्फ बब्बू पुत्र किताबू अहमद निवासी फखरुद्दीनपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 
4. मैनुद्दीन पुत्र नगीना निवासी इब्राहिमपुर भलूवरिया थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ

बरामदगी

1. 190 किलो ग्राम गोमांस
2. 05 अदद लोहे का चापड
3. 05 अदद लोहे का चाकू
4. 02 अदद सुम्ही
5. 02 अदद ताराजू
6. 05 अदद बाट
7. 10 किलो ग्राम नाजायज गाजा
8. 02 अदद मोटर साईकिल
9. 01 अदद स्कार्पियो

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी उ0नि0 वीरेन्द्र यादव थाना पवई आजमगढ 
2. प्र0नि0 संदीप यादव थाना जहानागंज आजमगढ 
3. हे0का0 रामजन्म यादव थाना पवई आजमगढ 
4. हे0का0 रमेश यादव थाना पवई आजमगढ 
5. हे0का0 रमेश प्रसाद थाना पवई आजमगढ 
6. का0 उपेन्द्र यादव थाना पवई आजमगढ
7. का0 सूरज पासवान थाना पवई आजमगढ
8. का0 सचिन यादव थाना पवई आजमगढ
9. म0का0 अंजली सिंहथाना पवई आजमगढ
10. का0 प्रवीण कुमार सिंह थाना जहानागंज आजमगढ
11. का0 सागर सिंह थाना जहानागंज आजमगढ

और नया पुराने