आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान मे अवैध कट्टा रखने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र के निर्देशन मे उ0नि0 अशोक कुमार तिवारी मय हमराहीगण के साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान होकर इटौरा तिराहे पर मामूर थे कि जारिये मुखविर सूचना मिली कि एक अपराधी किस्म की व्यक्ति अवैध टेऊखर गांव से जेल इटौरा के दक्षिणी दीवार की ओर से सडक पकडे पैदल आ रहा हैं जो अपने पास अवैध कट्टा लिया है कि मुखबिर की बात पर विश्वास करके पुलिस टीम अपने-अपने मोटर साइकिल से जेल के दक्षिणी दीवार के पास पहुंचकर मोटर साइकिलों को सड़क के किनारे खड़ी कर झांड़ झंखाड़ की आड़ में खड़े होकर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगी कि थोड़ी ही देर बाद एक व्यक्ति पैदल आ रहा कि तरफ मुखबिर ने इशारा कर बताया कि साहब यह वही व्यक्ति है जो पैदल आ रहा है कि पुलिस टीम सड़क पर आकर आ रहे व्यक्ति की तरफ बढे कि पुलिस टीम को देखकर एकाएक पीछे मुड़कर तेज कदम से जाने लगा कि पुलिस टीम आवाज देते हुए दौड़कर घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम पवारू यादव पुत्र सुखराम यादव ग्राम बभनौली थाना सिधारी आजमगढ़ बताया भागने का कारण पूछा गया तो बता रहा है कि साहब मेरे पास अवैध तमंचा व कारतूस है पकड़े जाने के भय से भाग रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया। जामा तलाशी ली गयी तो एक अदद तमन्चा व एक अदद कारतूस बरामद हुआ। बरामद तमन्चा कारतूस बावत उससे कागजात तलब किये गये तो दिखाने से कासिर रहा। बरामद तमन्चा कारतूस के बावत कागजात नही होने के कारण उसका यह कार्य 3/25 आर्म्स एक्ट का जुर्म है को दिनाक 28.01.2021 समय 14.25 बजे घटनास्थल ग्राम इटौरा (मण्डलीय कारागार की दक्षिणी दिवार से सटा रोड) वफासला 07 कि0मी0 दक्षिण पूरब के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अभि0 पवारू यादव पुत्र शुखराम यादव सा0 बभनौली थाना सिधारी आजमगढ
बरामदगी
एक अदद .315 बोर देशी तमन्चा, एक अदद कारतूस .315 बोर
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0स0 18/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र थाना सिधारी आजमगढ़
2. उ0नि0 अशोक कुमार तिवारी थाना सिधारी आजमगढ़
3. हे0का0 सीताराम यादव थाना सिधारी आजमगढ़
4. का0 अभिषेक सिंह थाना सिधारी आजमगढ़