Breaking News

विद्युत पोल गिरने से 8 वर्षीय बालक की दबकर मौत।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

ननिहाल में आया था बालक।  

सगड़ी। 

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिमपुर गांव में गुरुवार की शाम 6:30 बजे विद्युत के तार पर नीम का पेड़ गिर गया जिससे विद्युत पोल टूटकर गिर गया। विद्युत पोल के नीचे दबकर नहा कर जा रहे 8 वर्षीय बालक  मौत हो गई। 

         

जानकारी के अनुसार हरिमोहन यादव उर्फ प्रियांशु 8 वर्ष पुत्र अरविंद यादव निवासी टूड़ीपुर ऊचेगांव  थाना सिधारी जो वर्तमान समय में 15 दिन पहले जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम पुर गांव में अपने ननिहाल में आया हुआ था। शाम को 6:30 बजे अपने मामा जैशराम यादव के ट्यूबेल से नहा कर मामा के घर जा रहा था कि इसी दौरान  सड़क के किनारे रास्ते में नीम का पेड़ विद्युत तार पर गिर गया जिससे विद्युत पोल गिर गया। विद्युत पोल के नीचे दबकर 8 वर्षीय बालक हरिमोहन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हरिमोहन यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पिता मुंबई में रहकर  गाड़ी चलाते हैं वही माता सरिता यादव और परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। इसकी सूचना परिवार वालों को भी दे दी गई है।परिवार वालों के आने का इंतजार हो रहा था। साथ ही पकवाइनार बागखालिस मार्ग पर नीम का पेड़ एवं विद्युत पोल गिरने से आवागमन भी ठप हो गया । इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई है। समाचार लिखे जाने तक  तक विद्युत विभाग की कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था जिसको लेकर लोगों में आक्रोश था।

और नया पुराने