आज़मगढ़।
सगड़ी।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार लाटघाट के समीप खांड नहर की पुलिया पर मुखबीर की सूचना के अनुसार रात्रि 11:00 बजे लाटघाट चौकी इंचार्ज विज्ञानकर सिंह के द्वारा विजय गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता पुत्र मनीराम गुप्ता निवासी अंजान शहीद उम्र 25 साल को एक अदद तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया मुकदमा दर्ज कर जीयनपुर पुलिस ने जेल भेज दिया ।