आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
योगी सरकार के तानाशाही को लेकर फूंका गया मालटारी बाजार में पुतला।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी बाजार में योगी आदित्यनाथ का पुतला फूका गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सोनभद्र जाते समय गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर सगड़ी क्षेत्र के कांग्रेसियों में भी उबाल देखने को मिला। कांग्रेसी नेताओ ने मालटारी बाजार के सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और और सीएम का पुतला फूंका।
बताते चले कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 17 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचीं। यहां बीएचयू के ट्रामा सेंटर अस्पताल जाकर उन्होंने सोनभद्र हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल लोगों से उनका हाल जाना। इसके बाद सोनभद्र जाने के लिए उनका काफिला रवाना हुआ लेकिन मिर्जापुर जिले के नारायणपुर में कमिश्नर मिर्जापुर के निर्देश पर प्रियंक गांधी का काफिला रोक दिया गया। इसके बाद वह मिर्जापुर की नरायणपुर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गई हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
सोनभद्र जिलाधिकारी ने धारा 144 का हवाला दिया। इस सूचना की जानकारी जैसै ही आजमगढ़ जिला में पहुंची यहां के कांग्रेसियों में भी भीषण गर्मी में उबाल देखने को मिला और यह शायद चुनावी हार के बाद पहली बार है कि जब जिले के कांग्रेसी नेताओ ने जमीन पर उतर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। मालटारी बाजार में मुकेश राय नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला जलाते हुए अपना विरोध जताया है। वही पुतला दहन कर रहे कांग्रेसियों को जीयनपुर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई शांति भंग की धाराओं में उनको 151 में चालान कर दिया गया। जिसमें पीसीसी सदस्य मुकेश राय, ओम प्रकाश यादव, सूर्यनाथ तिवारी, प्रेमचंद पाठक, संजय राय, राजनारायण राय को एसडीएम सगड़ी के यहां पेश किया गया जिनको निजी मुचलके पर छोड़ा गया। वही जमानत मिलने के बाद कांग्रेसियों ने एसडीएम सगड़ी को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा।