Breaking News

अनियंत्रित ट्रक ने पांच को रौंदा मौके पर मौत, दर्जनों घायल।

आज़मगढ़। 

आजमगढ़। जहानागंज थाने क्षेत्र के टिल्लू गंज बाजार में अनियंत्रित ट्रक ने पांच लोगों को रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ढाई वर्ष की बालिका, एक महिला समेत तीन पुरुष भी है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भाग रहा था, जिसको स्थानीय लाेगों ने पकड़कर जमकर पीटा, जिससे उसकी भी हालत गंभीर है। वहीं इस घटना में दर्जन भर लोग गंभीर रुप से घायल भी हैं।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया घटना की सूचना पाकर पुलिस फोर्स के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दस लोगों को पीजीआइ रेफर कर दिया गया है।
स्‍थाानीय लोगों के मुताबिक ट्रक पहले सिधारी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के पास दो लोगों टक्कर मार कर भागा और उसके बाद बलवारगंज में कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए भाग रहा था। तेज गति होने की वजह से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। वहीं कई लोगों को रौंदने के बाद ट्रक भी पेड़ से टकरा गया। इसके बाद लोगों ने चालक को जमकर पीट दिया। 
हादसे में मरने वाले लोगों में सुराती चौहान (60) पुत्र स्व. पलटू चौहान निवासी परमेश्‍वरपुर सिधारी, बुलबुल (6) पुत्री देवेंद्र यादव निवासी बूंदा जहानागंज, रीना (25) पत्नी मनोज राजभर निवासी बेलहथा जहानागंज,  सोहनी (9) माह पुत्री मनोज राजभर निवासी है।
और नया पुराने