Breaking News

जिलाधिकारी पहुंचे मुसहर बस्ती जाना गरीबों का हाल।

आज़मगढ़।

सरायमीर. निजामाबाद थाना क्षेत्र के कुजियारी गांव के मुशहर( दलित) बस्ती में निरक्षण करने जिलाधिकारी आजमगढ़ नागेन्द्र प्रसाद पहुंचे। जिलाधिकारी कुजियारी के मुसहर( दलित) बस्ती पहुंचकर एक एक व्यक्ति से मिलकर राशन मिलने के सम्बन्ध में पूछने के बाद पत्रकारों से बातचीत की बातचीत में कहा कि मैं दो चार गांव का प्रतिदिन जाता हूँ, सूचना मिली कि कुजियारी गांव में कुछ समस्या है मैने सोचा आज कुजियारी गांव पहुंचकर बात करें घर जाकर बात की। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को मैं अस्पष्ट निर्देश दिया है कि जिनके राशन कार्ड है मनरेगा का या लाल कार्ड उनको 35 किलो फ्री मिलेगा। जिनके पास कोई भी कार्ड नही है उनको दुकान से भी राशन नही मिलेगा इसलिए एक एक सप्ताह का गेहूं, चावल, माचिस, आदि सामग्री का पैकेट मिलेगा, यही मालूम करने आया था लोगों ने बताया कि दो बार मिल चुका है। पूछे जाने पर की गांव के लोग जो कहा है उससे आप सन्तुष्ट हैं उसपर उन्होंने कहा कि जब लोग कह रहे हैं कि दोबारा राशन मिल चुका है उसपर असन्तुष्टि की क्या बात है। यह पूछे जाने पर की क्या सभी राशन कार्ड के लोगों को फ्री मिलेगा तो उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ लाल कार्ड, मनरेगा व संगनिर्माण क्रमवार में पंजीकृत हैं उनको मिल रहा था रात प्रधानमंत्री अनयोजना के निर्देश आया है उसपर मैंने रात मे आदेश दिया कि समान्य कार्ड को प्रति व्यक्ति पाँच किलो हर माह फ्री मिलेगा जो अगले उठान से कोटेदार उठा कर वितरित करेगें। मुशहर ( दलित )बस्ती के केसू , कैलाश, सरोजा, रामनरेश मौर्या पचीसों व्यक्तियों ने कहा कि हम सभी को राशन व कुछ राहत सामग्री दोबार मिल चुकी है।


रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर
और नया पुराने