Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष ने गरीबों को बांटी खाद्यान्न सामग्री।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: ब्यूरो

मेहनगर।

स्थानीय तहसील मेहनगर के चौकी मनियरा प्राथमिक विद्यालय परिसर मे मुसहरो को खाद्य सामग्री  व भोजन पैकेट का जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने किया वितरण । 
स्थानीय तहसील मेहनगर के चौकी मनियरा गांव मे मुसहर बस्ती मे राशन व भोजन पैकेट का वितरण पीडब्ल्यूडी के सौजन्य से 50 गरीब असहाय बेसहारा लोगो को भोजन पैकेट व राशन का वितरण जयनगर मे किया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंहने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री  मोदी जी  और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी जी का संकल्प है कि वैश्विक महामारी करोना से सुरक्षित रहने के लिए लाकडाउन का पालन करते हुए अपने घरो पर रहिए और सुरक्षित रहिए योगी जी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश मे भूखा नही रहेगा । जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि मोदी जी और योगी जी के संकल्पो का अक्षरशः पालन होगा ।  आजमगढ़ जिले मे कोइ भी व्यक्ति भूखा नही रहेगा। कोटेदार किसी का भी राशन कटौती नही करेगा प्रत्येक व्यक्ति को पूरा राशन दिया जाएगा और उज्वलला गैस कनेक्शन धारको के खाते मे सीधे पैसा डाल दिया गया है ताकि उपभोक्ता बैंक से पैसा निकालकर गैस भरवा सके इतना ही नही किसान सम्मान निधि की अग्रिम राशि एक सप्ताह मे किसानो के खातो मे डाल दिया जायेगा। साथ महिलाओ के जन धन खातो मे 500 रूपए आना प्रारंभ हो गया है  । पात्र गृहस्थी कार्ड धारको के खातो मे 1000 रूपये भेजा जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह मंडल महामंत्री मुकेश सिंह मंडल महामंत्री अनुराग पाण्डेय भाजपा मिडिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद सिंह अमित सिंह हिन्दु युवा वाहनी तहसील अध्यक्ष , जीतबहदुर सिंह  दीपक सिंह  कुशल सिंह गौतम जयनारायण शर्मा  राजदेव सिंह बलवंत सिंह ,  विजय सिंह अधिशासी अभियंता एन के तिवारी सेतु निगम गंगेश्वर सहायक अभियंता आर्यन यादव पीडब्ल्यूडी विभाग के लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने