Breaking News

जो वंचित हैं, उनके लिए हम चिंतित हैं: प्रयास सामाजिक संगठन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:  ब्यूरो

सगड़ी।

प्रयास समाजिक संगठन के बहादुर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह संभाला मोर्चा - -जो वंचित हैं उनके लिए हम चिंतित हैं। जो भूखे और गरीब हैं, हम उनके करीब हैं। - -को अमलीजामा पहनाते हुए इस कोरोना जैसी भयानक त्रासदी में किसी की भूख से मौत ना हो प्रयास जीयनपुर ईकाई ने मोर्चा संभाल लिया है आज भूखे लोगों के लिए 200 लंच पैकेट तैयार कर बगल की मुसहर बस्ती तथा अगल बगल के गांव में लोगों को वितरित किया गया।  प्रयास जीयनपुर इकाई के अध्यक्ष जय हिंद मद्धेशिया ने बताया कि हम किसी को भूख से नहीं मरने देंगे इसके लिए संस्था कृत संकल्पित है। वही जीयनपुर प्रभारी डब्लू गुप्ता ने कहा कि अब इस कार्यक्रम को डेली 14 तारीख तक जब तक लाक डाउन कर्फ्यू रहेगा तब तक हम लोग इसको चलाते रहेंगे ताकि कोई व्यक्ति भूखा ना सोए। संरक्षक की भूमिका में प्रधान अशोक सिंह ने लोगों को जागरूक करने का कार्य किया कि आप लोग इस लाक डाउन कर्फ्यू का मुस्तैदी से पालन करते हुए साफ-सफाई बनाए रखें। इस अवसर पर मुकेश जायसवाल, नेहाल, मेंहदी, आत्मा प्रसाद गुप्ता, लालु सोनकर ,सरोज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे..
और नया पुराने