Breaking News

घर पर रहकर राष्ट्र की सेवा का मौका ना छोड़ें -डॉ एलआर वर्मा।

लखीमपुरखीरी।

गोला गोकर्ण नाथ खीरी 

 रिपोर्ट: पंकज शुक्ला

आज पूरा देश कोरोना जैसी  महामारी के संकट से जूझ रहा है। लाकडाउन के कारण सभी कुछ स्थिर है। सभी लोग अपने घरों में कैद है। बच्चे बुजुर्ग  महिलाएं  दिनभर अकेलेपन और वायरस के संक्रमण गंभीरता का लबादा ओढ़े  है, ऐसे में कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एल आर वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के 9 दिन शेष हैं। छात्र घर पर रहकर समय का सदुपयोग कर सकता है छात्र चाहे  किसी भी विषय का हो, छात्र अपना समय पेंटिंग बनाकर व्यतीत कर सकते हैं छात्र कोरोना वायरस महामारी विषय पर पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक करें शायद यही एक अच्छा समय है। अपने और अपनों को बचाने के लिए समाज सेवा करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ होंगे। 

अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए अलग-अलग क्षेत्र में प्रतिभावान बनाएं, ज्ञान, मनोरंजन, नवाचार लेखन, चित्रकला, रंगोली, क्राफ्ट ,कार्टून,दीपक , कबाड़ से जुगाड़ बनान ,मॉडल बनाना, अपनी प्रतिभा को  निखारने का यह अवसर है हम सभी लोग एक दीपक जलाकर कोरोना महामारी निजात दिलाने के लिए देश के साथ अग्रसर रहे।

वही डाक्टर अनिल कुमार वर्मा प्रवक्ता कृषक समाज ईन्दर ने सभी को बताया कि किस प्रकार कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बजा जा सकता है। उन्हो ने बताया कि अपने ही घर पर रह कर गरीबो आदि के लिये मास्क पैड बनाने व मास्क पैड बनाने के बारे मे भी भी बताया इतना ही नहीं डाक्टर अनिल कुमार वर्मा ने यह भी बताया किस प्रकार से अपने हाँथ मुह को धोकर कीटाणुओ से बचा जा सकता है ।
और नया पुराने