लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला
गोला गोकर्ण नाथ खीरी ।
थाना हैदराबाद मे उपजिलाधिकारी गोला व थानाध्यक्ष हैदराबाद की उपस्थिति मे धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव ने गोला एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद सुनीत कुमार के द्वारा धर्मगुरूओं व सम्भ्रांत व्यक्तियो को संबोधित करते हुए कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं बाहर से आए व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। तथा गांव गांव में लॉक डाउन का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु अनुरोध किया गया। इस अवसर पर पर गोला उप जिलाधिकारी ने बताया किसी भी ब्यक्ति को कोई भी समस्या हो तो वह फौरन हमारे मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर अपनी समस्य बता सकता है ।किसी भी हालत मे नियमो का उल्लंघन न करे।और अपने अपने घरों मे ही रह कर अपना घरेलू कार्य करे।सोसल डिस्टेशिंग का भी ख्याल रखे और काम करते समय मुँह पर मास्क पैड व रूमाल जरूर लगाये।