Breaking News

फेसबुक: दीये जलाने को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सोशल मीडिया पर मोमबत्ती जलाने एवं माननीय प्रधानमंत्री जी पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाला अभियुक्त संजय अंगुरिया गिरफ्तार
 सूचना मिली की एक ब्यक्ति द्वारा द्वेश पूर्ण , शत्रूता फैलाने की मंसा से 05 अप्रैल को मोमबत्ती जलाने एवं माननीय प्रधानमंत्री जी पर आपत्तिजनक पोस्ट  संजय अंगुरिया नाम की फेसबुक आईडी से शेयर किया जा रहा हैं। उक्त के सम्बन्ध में तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा थाना स्थानीय पर 
मु.अ.स. 89/2020 धारा 505 भादवि व 67 आईटी एक्ट 
पंजीकृत कराया गया
 उक्त अभियोग से सम्बन्धित फेसबुक आईडी की साइबर सेल की जाँच से पता चला कि अभियुक्त संजय अंगुरिया कस्बा बदरका का रहने वाला है 
 पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में टीम बनाकर अभियुक्त   संजय अंगुरिया पुत्र स्वर्गीय नरोत्तमदास अंगुरिया निवासी अंगुरिया भवन, मोहल्ला बदरका थाना कोतवाली आजमगढ़ को उसके घर पर दबिश देकर अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया।
 अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल भी बरामद हुआ जिससे फेसबुक पर कई पोस्ट किया था बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
और नया पुराने