Breaking News

अवैध गांजे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

आजमगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना गम्भीरपुर

 पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित /वारण्टी के गिरफ्तारी के तहत  पुलिस अधीक्षक नगर  व  क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विरेन्द्र यादव मय हमराह का0 पंकज कुमार गुप्ता व का0 ज्योति प्रकाश राणा के बिन्द्रा बाजार तिराहे पर कोरोना वायरस के दृष्टिगत लाकडाउन ड्यूटी में मामुर थे कि ईंगल मोबाइल में नियुक्त कर्मचारीगण का0 मुकेश पाण्डेय व का0 मोनू कुमार मिले। अपराध एवं अपराधियों के संबंध में वार्ता की जा रही थी कि मुखबिर खास की सूचना पर मंगरावा मोड़ पर एक व्यक्ति गाड़ी से उतरा है उसके पास नाजायज गांजा है पर विश्वास कर उ0नि0 श्री विरेन्द्र यादव मय हमराह फोर्स मय ईंगल मोबाइल कर्मचारीगण के मौके पर पहुंचे। मंगरावा मोड़ पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी को लेकर खड़ा था जिसे पकड़ कर पूछताछ किया गया तो अपना नाम रामनयन पुत्र समई राम ग्राम मंगरावा रायपुर (खौरहिया) थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ बताया व प्लास्टिक की बोरी को खोलकर देखने पर बोरी से लगभग 7.0 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसे समय करीब 16.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/2020 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम रामनयन पुत्र समई राम ग्राम मंगरावा रायपुर (खौरहिया) थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को आज दिनांक 05.04.2020 को सम्बन्धित न्यायालय हेतु रवाना किया गया। 
विवरण गिरफ्तारी अभियुक्त- 

मु0अ0सं0 40/2020 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम रामनयन पुत्र समई राम ग्राम मंगरावा रायपुर खौरहिया थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी माल

7.0 किलोग्राम नाजायज गांजा एक प्लास्टिक की बोरी में

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

प्र0नि0 विजय प्रताप सिंह मय हमराह
उ0नि0 श्री विरेन्द्र यादव 
का0 पंकज कुमार गुप्ता 
का0 ज्योति प्रकाश राणा 
का0 मुकेश पाण्डेय (ईंगल मोबाइल)
का0 मोनू कुमार (ईंगल मोबाइल)
थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
और नया पुराने