आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज दिनांक 5 फरवरी 2020 को पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर के दिशा निर्देशन में वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी तथा अपराधियों के संबंध में चलाए गए अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर अलग अलग टीम बनाकर वारंटी व वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया तो जिस के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 36 /20 धारा 376 323 504 भादवी के अभियुक्त राजेंद्र पांडेय पुत्र रामबकस ग्राम आता पट्टी थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को अभियुक्त के घर पर से समय 12.20 बजे दोपहर में श्रीमान प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव मय हमराह कांस्टेबल सत्येंद्र यादव कांस्टेबल विक्रम सिंह व महिला कांस्टेबल दीपिका गुप्ता द्वारा गिरफ्तार किया गया