Breaking News

कोरोना वायरस से बचाव के लिए धर्मगुरुओं संग आलाधिकारियों ने की बैठक।

जालौन।

रिपोर्ट: अरुण मिश्रा

जालौन जनपद की तहसील क्षेत्र कालपी कोतवाली में धर्म गुरूओं की बैठक अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में समपन्न।
                                      
उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक व प्रभारी निरीक्षक रहे बैठक में मौजूद। 
     
 कोरोना से बचने के लिये धर्म गुरूओं से अनुयायियों को समझाने की प्रशासन ने अपील की कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये एक बार फिर कोतवाली कालपी में अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में व अपर पुलिस अधीक्षक डा०अवधेश कुमार उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राहुल पाण्डेय व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिकचंद पटेल की मौजूदगी में हिन्दू व मुस्लिम धर्म गुरुओं की एक आवश्यक बैठक समपन्न हुई। जिसमें देश में कोरोना पीडितों की बढ़ रही सख्यां में प्रशासन ने चिंता व्यक्त करते हुये धर्म गुरूओं से शासन द्वारा आये नियमों का अपने अनुआइयों से पालन कराने व सहयोग की अपील की।कोतवाली कालपी में शनिवार की दोपहर तीन बजे बुलायी गई हिन्दू व मुस्लिम धर्म गुरूओं की बैठक में अध्यक्षता करते हुये अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने कहाकि इस विपत्ति के समय सभी को सहयोग करना चाहिए तथा समाजिक दूरी बनाये रखने पर बल दिया।अमेरिका जैसे विकसित देश इस बीमारी के चलते तबाह हो गया।अपर पुलिस अधीक्षक डा०अवधेश कुमार सिंह ने कहाकि आपस नियम सयम बनाकर शोसल डिस्टेंस बनाकर भाईचारा कायम करे तथा संकट का आधा समय बीत चुका है। कोशिश करे कि यदि कोई पीड़ित है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दे।वहीं उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपील की जिस प्रकार से आप सभी का सहयोग मिला है आगे भी मिलता रहेगा ऐसी उम्मीद है।उन्होनें कहाकि कोरोना वायरस का संकट अभी टला नहीं है।लेकिन आज भी कुछ लोग इस महामारी को गम्भीरता से नहीं ले रहे है।जोकि आने वाले समय के लिये शुभ संकेत नहीं है।उन्होंने अपील कि समाजिक दूरी बनाते हुये अपने अनुआइयों से सरकार के नियमों का पालन कराने की अपील की। वहीं पुलिस उपाधीक्षक राहुल पाण्डेय ने धर्म गुरूओं से अपेक्षा की है कि वह अपने स्थलों पर भीड़ एकत्रित न करें।जिससे इस वायरस के बढ़ते प्रकोप से रोका जाये।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डाकलाउन का जो भी व्यक्ति उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कडी़ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।लाकडाउन के दौरान पुलिस को देखकर जो लोग भागते उन्हें यह सोचना चाहिए कि हम आपकी सुरक्षा के लिये काम कर रहे है।                                                                                            इस दौरान उपजिलाधिकारी कौशल कुमार,पुलिस उपाधीक्षक राहुल पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिकचंद पटेल,क्राइम इस्पेक्टर मनोज मिश्रा,एसएसआई प्रवीन कुमार सिंह,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार दोहरे,चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार,महन्त जमुनदास जी महाराज,महामण्डलेश्वर रामकरन दास जी महाराज,राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, मुफ्ती अशफाक,हाफिज इरशाद,बाला प्रसाद तिवारी,मुजीब अल्लामा,अरविन्द यादव,मदे खा,सल्लू बरकाती, सुलेमान मंसूरी,फहीम अंसारी आदि बडी़ सख्यां में लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने