Breaking News

जीयनपुर कोतवाली के एस आई व मुन्ना वैद्य द्वारा गरीबों में बांटा गया राहत सामग्री।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

राहत सामग्री पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे ।

राहत सामग्री में चावल, आटा, दाल, मसाला, तेल, व लंच पैकेट बांटा गया।

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले मुन्ना वैद्य व जीयनपुर कोतवाली में तैनात एस आई मदन पटेल द्वारा गरीबों असहाय लोगों में बांटा गया राहत सामग्री। राहत सामग्री पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। वही लॉकडाउन को देखते हुए समाजसेवी मुन्ना बैध ने कहा कि क्षेत्र की जनता भूखे नहीं सोए गी जब तक समाज में अच्छे लोग रहेंगे। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश हाहाकार मचा हुआ है।बचाव के लिए देश में लाँकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में गरीब असहाय लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।सरकार लोगों के बचाव के लिए जागरूक भी कर रही है तो वही भूखों और जरुरत मंदों को भोजन भी उपलब्ध करा रही है। वहीं समाजसेवी लोग अपनी भूमिका महत्वपूर्ण तरह से निभा रहे हैं।
वहीं जीयनपुर कोतवाली के एस आई मदन पटेल सहित समाज सेवी मुन्ना वैध ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों को चावल, आटा, दाल, तेल, मसाला सहित लंच पैकेट गरीबों में बांटा गया। वही लोगों से अपील किया कि लॉकडाउन का पालन करें और सुरक्षित रहे। घर से बाहर ना निकले घर के अंदर रहे जो भी जरूरतें होंगी हम लोगों से बताएं। मदद करने के लिए हम लोग तैयार है। कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोने पायेगा। इस दौरान मुकेश सिंह, संतोष जायसवाल, चंजित यादव, गुलशन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने