आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
गिरफ्तारी 02 नफर अभियुक्तगण व बरामदगी 230 शीशी शराब, यूरिया, नौसादर व खाली शीशीया सम्बन्धिय मु0अ0सं0- 25/20 धारा 420,467,468,471,272,273 भा0द0वि0 व 60/63/72 उ0प्र0 उत्पाद शुल्क / आबकारी अधिनियम थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अवैध शराब बनाने, बेचने व तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी बूढनपुर शीतला प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे प्र0नि0 देवानन्द मय हमराहीयान के जनईगंज चौराहा पर मामूर थे कि करीब 01.10 बजे रात मे मकदूमपुर की तरफ से एक मोटर सायकिल पर सवार दो व्यक्ति बोरी लिए हुए आते हुए दिखाई दिए । सन्देह होने पर रोका गया तथा नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम क्रमशः सूबेदार पुत्र परसन राम ग्राम हजारेपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष तथा मनोज पुत्र परसन राम ग्राम हजारेपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष बताये । बोरियों की तलाशी ली गयी तो 230 अदद शीशी शराब, 98 अदद खाली शीशी, 500 ग्राम यूरिया व 150 ग्राम नौसादर बरामद हुआ कि अभियुक्तगण को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया तथा बरामद माल कब्जा पुलिस लिया गया । गिरफ्तारी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो व निर्देशो का पालन किया गया । अभियुक्तगण को अग्रिम कार्यवाही के बाद मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.सूबेदार पुत्र परसन राम ग्राम हजारेपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष
2.मनोज पुत्र परसन राम ग्राम हजारेपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष
बरामद माल-
230 अदद शीशी शराब, 98 अदद खाली शीशी, 500 ग्राम यूरिया व 150 ग्राम नौसादर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्र0नि0 देवानन्द
उ0नि0 उमेश चन्द यादव
का0 राकेश कुमार यादव