मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
आज़मगढ़।
नामांकन22 नवम्बर एव मतदान 28 नवम्बर को होगा।
19 एव 20 नवम्बर को पर्चा खरीदने से होगी सुरुआत।
28 नवम्बर को मतदान एव शपथ ग्रहण होगा।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रसंघ चुनाव की घोषणा निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर हसीन खान द्वारा सोमवार को देर शाम की कर दी गई।
श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के चुनाव की तारीखो का एलान होते ही छात्र और छात्रसंघ के लोग झूम उठे और प्रचार में जुट गए। चुनाव की सरगर्मी बढ़ गयी और छात्र अपने अपने गुटो को सहेजने में लग गए है।निर्वाचन अधिकारी के अनुसार छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रो की खरीद 19 एवं 20 नवंबर को सबुह 11 बजे से एक बजे तक होगी तो चुनाव एव मतगणना एव शपथ ग्रहण 28 नवंबर को होगा।
वही दूसरी तरफ 22 नवंबर को नामांकन सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा एवं परचो की वैधता की जांच 23 नवंबर को 11:00 बजे सुबह 02 बजे तक कि जाएगी। एवं नाम वापसी 25 नवंबर को 11 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा एवं वैध प्रत्याशियों की घोषणा 25 नवंबर को ही 2:30 से 3:00 के बीच में किया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ मतदान 28 नवंबर को 9:00 बजे से 2:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा एवं 2:30 बजे से 3:00 बजे तक लंच का समय होगा उसके उपरांत 3:00 बजे से मतगणना की गिनती तक एवं गिनती के बाद 28 नवंबर को ही जीते हुए प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।इसके पूर्व कई बार छात्र संघों के लोव छात्र संघ चुनाव को लेकर विद्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्राचार्य एवं विद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाया कि 2019 --20 का चुनाव की घोषणा तत्काल की जाए पर प्रचार्य द्वारा यह कहा गया कि हम प्रयास में हैं कि जितनी जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा हो जाए। जिसके लिए विद्यालय प्रशासन कई बार जिलाधिकारी एवं उच्च अधिकारियों से मिलकर बात की जिस पर सोमवार को निर्वाचन अधिकारी आदि शिक्षकों के साथ उप जिलाधिकारी कार्यालय सगड़ी पहुंचकर तिथि घोषित करने की मांग की जिस पर उपजिलाधिकारी विद्यालय प्रशासन द्वारा चुनाव की तिथियों की घोषणा की गई ।यही नहीं चुनाव के लिए सारी तैयारियां विद्यालय प्रशासन द्वारा कर ली गई हैं। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाक्टर हसीन खान को नियुक्त कर दिया गया है । डॉक्टर हसीन खान ने कहा कि- यह छात्र संघ चुनाव पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा एवं लिंगदोह समिति के नियमों के अनुसार ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे ।इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं और सभी छात्र नेताओं को निर्देशित कर दिया गया है कि विद्यालय कैंपस के आसपास कहीं भी बैनर पोस्टर आदि ना लगाएं जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो सके। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता एवं लिंगदोह समिति के नियमों के विरुद्ध प्रचार प्रसार करने पर रोक लगा दी गई है और जो भी छात्र इन नियमों के खिलाफ जाएगा उसका पर्चा अवैध कर दिया जाएगा।