Breaking News

भाजपा नेताओं ने एनआरसी के समर्थन में जागरूकता पैदा करने के लिए ग्रामीणों को हैंडबिल देकर समझाया।

आज़मगढ़।

सरायमीर। भाजपा नेताओं ने एनआरसी के समर्थन में जागरूकता पैदा करने के लिए नंदाव गांव का दौरा कर ग्रामीणों को हेंडबिल दे कर समझाया। भाजपा के क्षेत्रीय मन्त्री सेराज अहमद ने बताया कि एनआरसी के सम्बन्ध में विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा लोगों को गलत तरीके से समझा कर भड़काया जा रहा है उसको सही ढंग से लोगों को बताने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। एनआरसी की बात है तो एनआरसी लागू ही नहीं हुई है यह सिर्फ एक प्रदेश आसाम में वह माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लागू की गई है। साथ में आफताब मिर्जा क्षेत्रीय मन्त्री, शफात अहमद, सैफ आदि लोग उपस्थित थे।

मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने